{"_id":"56f17b4e4f1c1b7876f14d24","slug":"hola-mohala-start-nagar-kirtan-religous-anandpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब में मंगलवार को होला मोहल्ला पर निकला नगर कीर्तन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होला मोहल्ला पूरे जोशोखरोश के साथ श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हो गया। मेले के पहले ही बड़ी संख्या में संगत श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक हुई।
होला मोहल्ला का आगाज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू करके किया गया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने अरदास कर होला मोहल्ला की शुरुआत की।
कीरतपुर साहिब के बाद होला मोहल्ला अपने दूसरे पड़ाव में तीन दिन तक मनाया जाएगा। मौके पर जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने सारी सिख कौम को होला मोहल्ला की बधाई दी। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सामने सरोवर में बड़ी संख्या में संगत ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान निर्मल भेख डेरे दोआबा मंडल की ओर से विशाल नगर कीर्तन भी निकाला गया। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन स्थानों से होता हुआ तख्त श्री केसगढ़ के पास आकर संपन्न हुआ।
मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई सुखविंदर सिंह, कमेटी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजरर भाई रेशम सिंह, एडवोकेट हरदेव सिंह, जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह, हरदेव सिंह, भाई अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन
होला मोहल्ला का दूसरा दिन सियासी कांफ्रेंस के नाम
श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला का दूसरा दिन सियासी कांफ्रेंस के नाम रहेगा। अकाली दल की ओर से एसजीपीसी ग्राउंड में बड़ा पंडाल लगाकर कांफ्रेंस की जाएगी वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी सियासी कांफ्रेंस करेगी। अकाली दल की कांफ्रेंस में जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार सियासी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री को ‘पानियां दा राखा’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा वहीं पर आम आदमी पार्टी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुचेंगे। आप की कांफ्रेंस में संजय सिंह, भगवंत मान, सुखपाल खैरा, साधू सिंह मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की सियासी कांफ्रेंस में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के न पहुंचने की चर्चा है।