फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Highway jam, release of youth, false cases, bribes, Mandi Gobindgarh

जेल में बंद युवकों की रिहाई के लिए हाईवे जाम

Mon, 30 May 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Highway jam, release of youth, false cases, bribes, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर युवकों की रिहाई के लिए धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी के मामले में नाभा जेल में बंद दो युवकों की रिहाई को लेकर सोमवार को उनके परिजनों ने मंडी गोबिंदगढ़ के नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं धरने से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। प्रदर्शन करीब पौना घंटे चला। सूचना मिलने पर पर एसएचओ शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को थाने ले गए। एसएचओ ने मसले के हल के लिए एसएसपी के नाम एक अर्जी लिखकर देने को कहा। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए। 
विज्ञापन


इससे पहले धरने पर बैठी पूजा रानी निवासी दलीप नगर और कुलविंदर कौर निवासी गुरमुख सिंह कालोनी मंडी गोबिंदगढ़ ने बताया कि 14 फरवरी की रात को सुनील कुमार (21) और गुरदीप सिंह (25) मंदिर से सेवा करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीआईए पुलिस के एएसआई गुरमीत कुमार पैंथर और हरविंदर सिंह ने उनको गिरफ्तार किया और सीआईए स्टाफ सरहिंद ले गए। सुनील पर 720 नशीली गोलियों और गुरदीप सिंह पर 740 नशीली गोलियों का मामला दर्ज किया गया। उसके बाद से दोनों नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


सुनील की बहन पूजा ने बताया कि उसके भाई पर पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है। इसकी वजह से उसके पिता मोती लाल परेशान रहने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने सुनील को इस मामले से बाहर करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। उनके पिता रुपये देने में असमर्थ थे और दुखी होकर उन्होंने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरदीप सिंह की माता कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके बेटे पर भी पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है। मजबूरन उन्हें नेशनल हाईवे पर धरना देना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर दोनों युवकों को जेल से रिहा न किया गया तो वह मोती लाल के शव को चौक में रखकर प्रदर्शन करेंगे। 


प्रदर्शनकारियों को एसएसपी के नाम अपनी शिकायत लिखकर देने को कहा गया है जिसकी पूरी गहनता से जांच की जाएगी। अगर दोनों युवक बेकसूर साबित हुए तो उन्हें रिहा भी करवाया जाएगा। सुनील कुमार पर ये दूसरा मामला था इससे पहले 30 सितंबर 2015 को उस पर 24 बोतल देसी शराब का मामला भी दर्ज किया गया था। - शमशेर सिंह, एसएचओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed