फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heavy rain alert in Punjab for two days from today

Punjab Weather: पंजाब में बीते 24 घंटे कमजोर रहा मानसून, आज से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 27 Aug 2024 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक 37.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab for two days from today
पंजाब में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर व रूपनगर जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी है। इससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बीते 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा। केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें बरनाला में 2.3 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.1 एमएम, जालंधर में 2.1 एमएम, कपूरथला में 1.4 एमएम, लुधियाना में 3.5 एमएम, पटियाला में 2 एमएम, रूपनगर में 6.4 एमएम, एसबीएस नगर में 0.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


वहीं पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक 37.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 36.6 डिग्री, लुधियाना का 35.6, पटियाला का 35.4, पठानकोट का 34.6, बठिंडा का 37.1, गुरदासपुर का 35.0, बरनाला का 34.4 और जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 25.1 डिग्री का तापमान अबोहर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed