{"_id":"6a6c192a96b68dc0080e6a3b","slug":"heavy-rain-alert-for-punjab-until-august-3-weather-to-deteriorate-in-12-districts-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट: तीन अगस्त तक बरसेंगे बादल, 12 जिलों में बिगड़ेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट: तीन अगस्त तक बरसेंगे बादल, 12 जिलों में बिगड़ेगा माैसम
Fri, 31 Jul 2026 09:10 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:10 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पंजाब के 12 जिलों में भारी से काफी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। वीरवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। पटियाला में 23.2 एमएम, पठानकोट में 29.5 एमएम, रूपनगर में 25.5 एमएम, नवांशहर में 34 एमएम और लुधियाना में 26.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट में सबसे अधिक 37.8 डिग्री तापमान रहा। विभाग ने 3 अगस्त के बाद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।