फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gurdaspur: A former soldier killed his wife and mother-in-law with an AK-47, and when surrounded by police, he blew himself up.

Patiala News: पूर्व सैनिक ने एके-47 से की पत्नी-सास की हत्या, पुलिस ने घेरा तो खुद को भी उड़ाया

Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur: A former soldier killed his wife and mother-in-law with an AK-47, and when surrounded by police, he blew himself up.
-घरेलू कलह से तंग आकर उठाया कदम, केंद्रीय जेल गुरदासपुर में तैनात था
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। घरेलू विवाद के चलते केंद्रीय जेल गुरदासपुर में निजी गार्ड के तौर पर तैनात एक पूर्व सैनिक ने अपनी सरकारी एके-47 राइफल से पहले अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस से घिर जाने पर उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आरोपी गुरप्रीत सिंह निजी कंपनी पैसको के तहत केंद्रीय जेल गुरदासपुर में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। गुरप्रीत को ड्यूटी के लिए सरकारी एके-47 राइफल जारी की गई थी। यह वारदात दोरांगला पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में स्थित गांव गुत्थी में हुई। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत घरेलू कलह से हुई। मंगलवार देर रात करीब 3 बजे गुरप्रीत सिंह अपनी राइफल लेकर घर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक अकविंदर कौर की बहन परमिंदर कौर ने बताया कि उनकी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह से 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा रहता था। परमिंदर कौर के अनुसार गुरप्रीत पत्नी पर शक करता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था और उनका कोर्ट में कोई विवाद भी लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद भाग कर सरकारी क्वार्टरों में छिपा, घिरने पर की आत्महत्या
दोहरे कत्ल को अंजाम देने के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से भाग गया और गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के रिहायशी सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) मौके पर पहुंचीं। टीमों ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया। एसएसपी, एसपीडी (सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, डिटेक्टिव) और एसएचओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद गुरप्रीत को आवाज देकर समर्पण करने के लिए कहा और उसे एक घंटे तक लगातार समझाने की कोशिश की। गुरप्रीत सिंह पुलिस की अपील को ठुकराते हुए अपने फैसले पर अडिग रहा। उसने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी माैत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed