{"_id":"60e492918ebc3ef62602507c","slug":"granthi-s-body-found-in-hotel-room-patiala-news-pkl4191901102","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे से ग्रंथी का शव मिला, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे से ग्रंथी का शव मिला, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के नजदीक एक होटल के कमरे से मंगलवार सुबह एक ग्रंथी का शव मिलने बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे पहले होटल के स्टाफ ने शव को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मृतक की पहचान 65 साल के राम सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
थाना लाहौरी गेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई महल सिंह ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति ने होटल में अपना नाम राम सिंह निवासी लाडबंजारा जिला संगरूर लिखवाया था। उसका स्थायी पता फिलहाल नहीं मिल पाया है। मौके से पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। पुलिस के मुताबिक राम सिंह 28 जून से होटल में रुका हुआ था। वह पहले भी अक्सर होटल में रुकता था। वह ग्रंथी के तौर पर पटियाला के अलग-अलग गुरुद्वारों में जाकर पाठ करता था। रोजाना की तरह राम सिंह रात को होटल के कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब राम सिंह ने रोज की तरह चाय नहीं मंगाई, तो पूछने के लिए स्टाफ कमरे में गया, जहां उसका शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। होटल मालिक के मुताबिक राम सिंह शुगर का मरीज था और पैर में जख्म था और उसने कहा था कि वह आराम के लिए कुछ दिन होटल में रुकने आया है।