फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Grain scam, Punjab, far from the truth, Mandi Board Vice Chairman, Fatehgarh Sahib

12 हजार करोड़ का अनाज घोटाला सच्चाई से दूर : चीमा

Sun, 01 May 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 01 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
 Grain scam, Punjab, far from the truth, Mandi Board Vice Chairman, Fatehgarh Sahib
पंजाब मंडी बोर्ड के वाईस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा का सम्मान करते हुए चेयरमैन इंद्रजीत सिंह संध व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा ने सरहिंद अनाज मंडी का दौरा किया और आढ़ती एसोसिएशन के साथ बैठक कर उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। चीमा ने कहा कि सरकार आढ़तियों और किसानों को फसल का भुगतान करने के लिए प्रयत्नशील है। सरकार ने फसल के भुगतान की सारी कार्रवाई बहुत देर पहले ही पूरी कर ली थी, जिस पर आरबीआई ने सात अप्रैल को साढ़े 17 हज़ार करोड़ की मंजूरी दी। कांग्रेस ने खरीद प्रबंधों का सिस्टम बिगाड़ने के लिए सियासी कांफ्रेंस कर गोदामों से जो 12 हजार करोड़ का अनाज गायब करने की बात कही, वह सच्चाई से कोसों दूर है। चीमा ने दावा किया कि छह बैंकों ने लिमिट जारी कर दी है। 12 बैंक आने वाले दिनों में लिमिट जारी कर देंगे। किसानों और आढ़तियों के हर दाने की अदायगी की जाएगी। इस मौके पर सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह संधू, जिला आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष लखवीर सिंह सोंढा, आढ़ती एसोसिएशन के मंडी प्रधान कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह नंबरदार, दरबारा सिंह रंधावा, निर्मल सिंह और करनैल सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed