फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Grain market, managing incomplete, farmer, wheat, Sangrur

संगरूर की अनाज मंडी में प्रबंधों का टोटा

Tue, 05 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 05 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Grain market, managing incomplete, farmer, wheat, Sangrur
संगरूर की अनाज मंडी में फैली गंदगी और शेड के नीचे खड़े ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से किए जाने वाले प्रबंध कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। मंडी में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है तथा शेडों के नीचे ट्रक सहित अन्य वाहन खड़े हैं। हालांकि पिछले दिनों डीसी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर गेहूं खरीद को लेकर मंडियों में सभी प्रबंध पूरे करने की हिदायत की थी, लेकिन इसका असर होता दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन


खेतों में गेहूं की फसल पककर मंडियों में आने को तैयार है जो कुछ दिनों में मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मंडी बोर्ड की तरफ से होने वाले प्रबंध नहीं किए गए। स्थानीय अनाज मंडी में हालात आम दिनों जैसे ही दिख रहे हैं। मंडी में सफाई नाम की कोई चीज नहीं दिख रही पहले की तरह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिनपर लावारिस पशु मुंह मार रहे हैं। मंडी के दोनों शेड लोगों के वाहन, जिनमें ज्यादातर ट्रक खड़े हैं, के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि मंडी में गेहूं आने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ लेकिन यदि दो चार दिन में किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आते हैं तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला मंडी अधिकारी सुरिंदर कुमार ने कहा कि मंडी में खरीद प्रबंधों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं जो जल्द पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी मंडी में गेहूं आना शुरू नहीं हुआ लेकिन उससे पहले सभी प्रबंध पूरे हो जाएंगे और फसल बेचने आए किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed