{"_id":"5735a3474f1c1b341b919ab0","slug":"government-youth-congress-performance-crime-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 13 May 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान संदीप मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब सरकार के लीडरों की शह पर कुछ हाई प्रोफाइल नौजवानों ने गैंग बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ पंजाब की जेलों में सजा भुगतते हुए सीधे तौर पर सरकारी सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मल्होत्रा ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में गैंगवार में कई लोगों की जानें गईं और कई जगहों पर छोटी-मोटी तकरार को लेकर गुंडा तत्वों ने निर्दोष व निहत्थे लोगों को पीटा और लूटा। इसी तरह से पंजाब के कई शहरों में फिरौती व पैसों की मांग को लेकर नामी घरानों के कुछ छोटे-छोटे बच्चों व व्यक्तियों को अगवा कर उनसे भारी रकम वसूल करके छोड़ा गया। उधर पुलिस केवल मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रही है। यूथ कांग्रेसियों ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द ही इन गुंडा तत्वों व गैंग लीडरों को काबू किया जाए ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। ऐसा न होने की सूरत में पंजाब सरकार के खिलाफ जगह-जगह धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे।