{"_id":"572c69a44f1c1b2b135cd00c","slug":"government-mahindera-college-annual-ceremony-student-honored-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता हासिल करने वाले होनहार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता हासिल करने वाले होनहार सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 06 May 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज के सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित करते मुख्य मेहमान व प्रिंसिपल।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कालेज में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अकादमिक के साथ-साथ खेलों, सभ्याचारक और एनसीसी में सफलता हासिल करने वाले होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान पूर्व डीजीपी (सीआरपीएफ) एएस गिल रहे, जबकि विशेष मेहमान पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन बिग्रेडियर डीएस ग्रेवाल (रिटायर) रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेहमान ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके और शबद गायन करके की। इसके बाद विभिन्न विषयों में अच्छी पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे गए। स्टूडेंट्स को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने पर कालेज की ओर से रोल आफ आनर (अकादमिक) (2014-15), कालेज कलर अकादमिक, अकादमिक मेडल, अकादमिक स्कालरशिप, रोल आफ आनर स्पोर्ट्स, कालेज कलर स्पोर्ट्स, मेरिट सर्टिफिकेट स्पोर्ट्स, रोल आफ आनर सभ्याचारक गतिविधियां, कालेज कलर सभ्याचारक गतिविधियां, मेरिट सर्टिफिकेट गतिविधियां, रोल आफ आनर एनसीसी, कालेज कलर एनसीसी, कालेज कलर एनएसएस, घरेलू परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे गए।
मुख्य मेहमान गिल ने कहा कि कालेज में स्टूडेंट्स की सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए गए हैं। जिससे स्टूडेंट्स को काफी लाभ हो रहा है। विशेष मेहमान ग्रेवाल ने कहा कि कालेज ने अब तक जितने स्टूडेंट्स को शिक्षा प्रदान की, उनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स उच्च पोस्टों पर आज काम कर रहे हैं। प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।