{"_id":"5726301c4f1c1bfa525cceba","slug":"government-college-of-education-patiala-convocation-studen-degrees-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिला तो खिले चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिला तो खिले चेहरे
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 01 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी कालेज आफ एजूकेशन में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रा को डिग्री देते उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कालेज आफ एजूकेशन में वर्ष 2013-14 और 2014-15 के शैक्षणिक सत्रों के लिए आयोजित किए गए दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने 300 विद्यार्थियों को डिग्रियां सौंपी। इस अवसर पर रखड़ा ने बताया कि राज्य में इसी शैक्षणिक सत्र से 13 नए सरकारी कालेज शुरू किए जा रहे हैं। इनमें से दो प्रोफेशनल और 11 डिग्री कालेज होंगे। अब तक राज्य में सरकारी डिग्री कालेजों की संख्या मात्र 48 थी, जिसमें वर्तमान सरकार ने 13 की बढ़ोतरी मात्र इसी वर्ष में कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन कालेजों में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्मार्ट क्लासें, सेमिनार रूम, आडिटोरियम, जिम, कंप्यूटर लैब आदि हर वो सुविधा है जिसके बारे में आप सोच सकते हैं।
आगे कहा कि अब आप लोग शिक्षक बन गए हैं और एक शिक्षक पूरी एक संस्था होता है। देश और समाज बदलने की जिम्मेदारी शिक्षक की ही होती है। ऐसे में मजबूत इरादे हों तो हर मंजिल मुमकिन है। वहीं सरकारी महिंदरा कालेज, पटियाला के प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान अगली पीढ़ी तक ईमानदारी से पहुंचाने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल डा.एसके कौशिक ने कहा कि वे अपनी समझ, बुद्धिमत्ता और विद्वत्ता से समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।
कालेज की रजिस्ट्रार प्रो. किरनजीत कौर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में साल 2013-14 के बी.एड के 104 और एमएड के 23 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। साल 2014-15 के बीएड के 143 और एमएड के 30 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। डा. नीलमजीत कौर चीफ पैटर्न ऐलूमनी एसोसिएशन, डा. राजन नरूला, सतनाम सिंह पेटर्न अलुमनी एसोसिएशन, कपिल सूद वाइस प्रेजीडेंट अलुमनी एसोसिएशन, परमवीर सिंह संयुक्त सचिव अलुमनी एसोसिएशन को कालेज प्रति दी गई सेवाओं के चलते सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में स. रखड़ा के राजनीतिक सलाहकार जसविंदर सिंह चीमा, जत्थेदार करम सिंह बठोई और डा. सिमरत कौर प्रिंसिपल, सरकारी फिजिकल कालेज पटियाला, डा.चिंरनजीव कौर प्रिंसिपल सरकारी कालेज लड़कियां पटियाला, प्रिंसिपल हरमीत कौर प्रिंसिपल इंद्रा बगा, कालेज का समूह टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे। मंच का संचालन डा.कंवर जसमिन्दरपाल सिंह द्वारा किया गया। शबद गायन की प्रस्तुति डा. जगमोहन शर्मा के नेतृत्व में की गई।