फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   girl suicide

सहेली करती थी तंग, जान दे दी

Thu, 14 Nov 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 14 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
girl suicide
सहेली के टार्चर से तंग आकर एक कॉलेज छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा की लाश गुमशुदगी के कई दिनों के बाद भाखड़ा नहर से मिली है।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान के आधार पर आरोपी सहेली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी सहेली की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच करने वाले अधिकारी माडल टाउन चौकी इंचार्ज नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि जतिंदरपाल सिंह निवासी काहनगढ़ रोड वार्ड नंबर तीन पातड़ां ने बयान दिया है कि उसकी लड़की अनमोलप्रीत कौर (19) पटियाला के प्रताप नगर इलाके में अपने नाना-नानी के पास रहकर मोदी कालेज से बीएससी कर रही थी। वह पहले साल की छात्रा थी।
विज्ञापन


9 नवंबर को वह सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकाली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। बुधवार को उसकी लाश भाखड़ा नहर से खन्नौरी हेड से मिली है।

 पिता का आरोप है कि उनकी लड़की को उसी के कालेज में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा रजिंदर कौर निवासी कुलाश तहसील समाना जिला पटियाला काफी तंग-परेशान कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस दिन उनकी लड़की घर से चली गई, उससे एक दिन पहले रात को भी आरोपी सहेली रजिंदर कौर ने उनकी लड़की के मोबाइल फोन पर काफी देर तक उससे बात की है।

कई बार उन्होंने अनमोलप्रीत कौर को आरोपी रजिंदर कौर के साथ बात करने से भी रोका था। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी रजिंदर कौर मरने वाली अनमोलप्रीत कौर को क्यों तंग कर रही थी, इस संबंधी अभी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed