फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fury March porter, laborer, Black Flags Sangrur, Sangrur

संगरूर में पल्लेदार, मजदूरों का काली झंडियों के साथ रोष मार्च

Wed, 30 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
 Fury March porter, laborer, Black Flags Sangrur, Sangrur
संगरूर में डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना देते हुए पल्लेदार मजदूर। - फोटो : amarujala
राज्यभर से पहुंचे पल्लेदार मजदूरों ने बुधवार को शहर में काली झंडियों से रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाकर प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिलाध्यक्ष तेलू राम धूरी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म देओल ने कहा कि पल्लेदार मजदूर वर्षों से पंजाब की फूड एजेंसियों में कड़ी मेहनत कर सरकारी अनाज की संभाल तथा लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं। पंजाब सरकार ने पल्लेदार मजदूरों पर ठेकेदारी सिस्टम (टेंडर प्रणाली) थोप दिया है जिसकी वजह से पल्लेदार मजदूरों की बड़े स्तर पर लूट हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नेता भी ठेकेदारों का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि फूड मंत्री और डिप्टी डायरेक्टर से हुई बैठकों में उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा डलवाए टेंडर तुरंत रद्द किए जाएं और पल्लेदार को सीधी पेमेंट बिना टेंडर के दी जाए। साल 2015 की पेमेंट न मिलने के कारण पल्लेदारों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। मजदूरों की मेहनत का पैसा जल्द दिया जाए। पंजाब में पल्लेदार एंट्री कार्ड बनाए जाएं, 1970 के श्रम एक्ट के मुताबिक सभी सुविधाएं दी जाएं। इस मौके पर प्रदेश नेता गुरदेव सिंह मानसा, गुरदीप सिंह समाना, निर्मल सिंह बुढलाडा, बख्तावर सिंह, जगदीश मसीह पटियाला, मुख्तयार सिंह तरनतारन, टिंका सिंह रामपुरा, अंग्रेज सिंह मुक्तसर, हंसा सिंह मौड़मंडी, राम सिंह दिड़बा, दर्शन सिंह बरेटा, लछमन यादव, भोला सिंह, बलौर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed