फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four members of the same family jumped into the canal in Patiala

Patiala News: एक ही परिवार के चार सदस्य नहर में कूदे, मां और आठ महीने की बेटी बही, पिता और बड़ी बेटी को निकाला

Sat, 04 Nov 2023 12:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2023 12:54 AM IST
सार

चरना राम (36) निवासी गांव मरोड़ी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रकों की बॉडी लगाने का काम करता है। काफी समय से घर में पैसों की तंगी चल रही थी। कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में उसकी बाजू टूट गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक बाजू में रॉड डाली जानी है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहा था। इससे परेशान होकर परिवार समेत आत्महत्या करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Four members of the same family jumped into the canal in Patiala
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के पटियाला में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मां और आठ महीने की बेटी बह गई है लेकिन राहगीरों ने गोताखोरों की मदद से पिता व बड़ी बेटी को निकल लिया। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बड़ी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे समाना के सिविल अस्पताल से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


समाना के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन चरना राम (36) निवासी गांव मरोड़ी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रकों की बॉडी लगाने का काम करता है। काफी समय से घर में पैसों की तंगी चल रही थी। कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में उसकी बाजू टूट गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक बाजू में रॉड डाली जानी है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहा था। इससे परेशान होकर परिवार समेत आत्महत्या करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी कैलो देवी (30) व दोनों बेटियों जसमीन कौर (5 साल) और जैसलीन कौर (आठ माह) को साथ लेकर गांव ननहेड़ा के पास बाइक पर पहुंचा। किनारे पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। चरना राम ने बताया कि उनका एक नौ साल का बेटा भी है, जो उस समय घर पर नहीं था। इसलिए वह उसे अपने साथ नहीं ला सके। पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed