{"_id":"aae86f261581ff94be46ab0345eb6267","slug":"four-injured-in-collision-with-car-thriwhilr","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-थ्रीव्हीलर की टक्कर में चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-थ्रीव्हीलर की टक्कर में चार घायल
अमर उजाला,पटियाला
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा। पटियाला रोड पर गंडा खेड़ी के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पटियाला के सुखराम कालोनी निवासी थ्रीव्हीलर चालक रमेश कुमार ने गंडा खेड़ी पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह राजपुरा टाउन से सवारियां लोड कर पटियाला जा रहा था। इस दौरान गंडा खेड़ी के नजदीक पटियाला की तरफ से आ रही तेज रफतार इंडिका कार ने थ्रीव्हीलर में टक्कर मार दी। इससे थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार मंगत राम निवासी सफाबादी गेट पटियाला, लखा कुमार निवासी पीर कालोनी बहादुरगढ़, प्रीतम सिंह निवासी ढींढसा और वह खुद(रमेश कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर कार चालक यादविंद्र सिंह निवासी देवीगढ़ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।