फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former MP Jagmeet Brar, Congress, Capt Amarinder Singh, AAP, Patiala

मेरी बर्खास्तगी के लिए कैप्टन जिम्मेदार : बराड़

Sat, 23 Apr 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 23 Apr 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Former MP Jagmeet Brar, Congress, Capt Amarinder Singh, AAP, Patiala
कांग्रेस - फोटो : file photo
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के होम टाउन कांग्रेस से बर्खास्त पूर्व सांसद जगमीत बराड़ पहुंचे। इस मौके पर बराड़ ने कैप्टन खिलाफ हमला बोलते हुए उन्हें अपनी कांग्रेस से बर्खास्तगी के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन दिनों विदेशी दौरे पर चल रहे कैप्टन को वहां पर भी पंजाबी मुंह नहीं लगा रहे हैं। इस मौके पर बराड़ ने आम आदमी पार्टी के साथ विचारों के मेल खाने की बात कहते हुए इसमें शामिल होने के संकेत दिए।
विज्ञापन


बराड़ अपनी 21 मई की चप्पड़चिड़ी में रखी कांफ्रेंस के संबंध में पटियाला जिले में लामबंदी करने के लिए यहां पहुंचे थे। इस मौके पर बराड़ ने पटियाला जिले से लोगों को कांफ्रेंस में लाने के लिए संत सिंह बराड़ को कनवीनर बनाया। बराड़ ने बताया कि चप्पड़चिड़ी कांफ्रेंस में छह प्रस्ताव पास किए जाएंगे, जो पंजाब में रूहानियत में आई कमी को दूर करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सच दा होका दस्तख्त मुहिम के पर्चों पर हस्ताक्षर भी कराए। जिसमें मांग की गई कि पंजाब में नशों के कारोबार के बारे में पड़ताल सीबीआई करे, खेती का संकट हल किया जाए, पंजाब की सियासत से परिवारवाद व रजवाड़ाशाही का कब्जा खत्म किया जाए। बराड़ ने कहा कि बेशक उनकी नीतियां और आम आदमी पार्टी के विचार आपस में मेल खाते हैं लेकिन इस बारे में फैसला अभी रुक कर किया जाएगा कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे। बराड़ ने अपनी कान्फ्रेंस के लिए पंजाब का भला चाहने वाले हर इंसान व जत्थेबंदी को खुला आमंत्रण दिया। उन्होंने कांग्रेस से निकाले पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह को भी संदेश पहुंचाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed