फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Foreign funding of farmers will stop due to withdrawal of farming law: Bhupesh Agarwal

खेती कानून वापस होने से किसानों की बंद हो जाएगी विदेशी फंडिंग : भूपेश अग्रवाल

Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Foreign funding of farmers will stop due to withdrawal of farming law: Bhupesh Agarwal
पटियाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेशक तीनों खेती कानून वापस लेने का एलान कर दिया हो, लेकिन पंजाब भाजपा के नेताओं की ओर से अभी भी किसानों के खिलाफ विवादित बयान दिए जा रहे हैं। नाभा में पहुंचे पंजाब भाजपा के प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेती कानूनों को वापस लेने का एलान कर दिया है, लेकिन अभी भी किसान दिल्ली के बार्डरों पर डटे हुए हैं, क्योंकि विदेशों से किसानों को फंडिंग आती थी और वह खुले खर्चे करते थे। अब खेती कानून वापस होने से किसानों की वह दुकानदारी बंद होने का डर है।
विज्ञापन

भूपेश अग्रवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर देशद्रोही का दर्जा दे दिया। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल ने खुद को पटियाला से टिकट का दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने शहादत दी थी, इसलिए पार्टी को उनके परिवार की सेवाओं को देखते हुए टिकट उन्हें दी देनी चाहिए। इस मौके पर कंगना रनौत संबंधी पूछे सवाल के जवाब में भूपेश अग्रवाल ने कहा कि उनके साथ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कंगना जो भी बयान देती हैं, वह उनका निजी बयान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed