{"_id":"584a83564f1c1b104f44a878","slug":"fog-trains-passenger-troubled-four-9-hour-train-down-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ट्रेनें लेट, इंतजार में यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ट्रेनें लेट, इंतजार में यात्री हो रहे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 09 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पिछले दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे ने जहां आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है, वहीं ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण काफी परेशानी हो रही है।
शहर में पिछले दो दिनों से देर रात से घना कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है, जो सुबह 10 बजे तक रहता है। जिससे विजिबिलिटी न होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
पटियाला रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अजीत सिंह चीमा ने बताया कि कोहरे के कारण गंगानगर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन चार घंटे देरी से चल रही है, जबकि फाजिल्का से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 9 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
वहीं दादर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन साढ़े छह घंटे और अमृतसर से दादर की ट्रेन करीब घंटा भर देरी से चली। चीमा ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ रही है, क्योंकि कोहरे में सिग्नल क्लीयर नहीं दिख पाता है।
ऐसे में अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होगी, तो हादसा होने का खतरा रहता है। उन्होंने माना कि ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।