फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five mobiles, dongles, data cables recovered during search in Nabha jail

नाभा की जेलों में तलाशी दौरान पांच मोबाइल, डोंगल, डाटा केबल बरामद

Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five mobiles, dongles, data cables recovered during search in Nabha jail
नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल और नई जिला जेल में तलाशी दौरान पांच मोबाइल फोन के अलावा डोंगल, डाटा केबल और चार्जर व अन्य सामान बरामद किया है। इन मामलों में पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक कैदी समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाभा की नई जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत सिंह ने सदर नाभा पुलिस पास शिकायत दी थी कि बैरक नंबर पांच और छह की बैक साइड तलाशी के दौरान मिट्टी में दबे पांच मोबाइल बरामद हुए, सभी बिना सिम कार्ड के थे। इस मामले में अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में तलाशी के दौरान चक्की नंबर तीन में बंद कैदी अमृतपाल सिंह निवासी अबोहर जिला फाजिल्का से एक चार्जर, एक डाटा केबल और एक हरे रंग की तार बरामद की गई। इसी जेल से बैरक नंबर तीन के बाहर पिछली साइड मिट्टी में दबी एक डोंगल बरामद की गई। इस मामले में भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed