फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fire broke out in three-storey showroom, goods worth lakhs burnt

तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 08 May 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three-storey showroom, goods worth lakhs burnt
पटियाला में शोरूम में लगी आग। - फोटो : PATIALA
पटियाला। जिले के तंग इलाके घेर सोढ़ियां के पास रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। 11 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पानी की करीब 100 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में शोरूम की इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और लाखों का सामान राख हो गया। खबर लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद थी। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जिले के एडिशनल डिवीजनल फायर अफसर लक्ष्मण दास ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि तीन मंजिला डीलक्स फैशन शोरूम में आग लगी है। इलाका तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शोरूम तक पहुंच नहीं पा रही थीं। इसके चलते गाड़ियों को शोरूम के नजदीक खादी भंडार के पास चौक में खड़ा किया गया। वहां से 1000 फुट लंबी पाइप लगाकर पानी को शोरूम तक पहुंचाया गया। इतनी लंबी पाइप होने के कारण पानी का प्रेशर कम था, जिस कार आग बुझाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

दमकल विभाग के 70 कर्मचारी जुटे
आग बुझाने के लिए समाना, नाभा, राजपुरा आदि से 100 पानी की गाड़ियां मंगवाई गईं। इस दौरान दमकल विभाग के करीब 70 मुलाजिमों ने आग पर काबू पाया। काफी संख्या में मुलाजिम छुट्टी पर थे, उन्हें छुट्टी रद्द कर घटनास्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम के पीछे 15 फ्लैटों को खाली करवाया
अधिकारी लक्ष्मण दास ने बताया कि तीन मंजिला फैशन शोरूम की पिछली तरफ करीब 15 फ्लैट थे। जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो सबसे पहले फ्लैट खाली करवाए गए। शोरूम की इमारत में बनी रसोई से सिलिंडर बाहर निकाले, ताकि आग न भड़के।
शोरूम में न थे फायर सेफ्टी प्रबंध, न ली थी एनओसी
शोरूम न तो फायर सेफ्टी प्रबंध थे और न ही एनओसी ली गई थी। नगर निगम के एडिशनल डिवीजनल फायर अधिकारी लक्ष्मण दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगर शोरूम में आग बुझाने के प्रबंध होते तो फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सकता है। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कैप्टन की बेटी जयइंदर कौर ने घटनास्थल का किया दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और जाट महासभा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान से परिवार को मुआवजा देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लाई गई सिंगल वायर परियोजना अधर में लटकी हुई है, सीएम इसे जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed