फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   fire at tyre showroom, car and bike damage, munak

मूनक में टायरों की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Thu, 12 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर Updated Thu, 12 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
fire at tyre showroom, car and bike damage, munak
मूनक में वीरवार को टायरों की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मूनक में वीरवार को एक टायरों की दुकान में लगी भयानक आग में जहां लाखों का सामान राख हो गया, वहीं एक कार व स्कूटर भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टोहाना व जाखल की फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
दुकान के मालिक सतीश गर्ग ने बताया कि वह दुकान के भीतर बैठे थे और दुकान के बाहर रखे टायरों में अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। किसी तरह उन्होंने और उनके मुलाजिमों ने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें की किंतु आग बुझने की बजाए और बढ़ती गई। इस आग में दुकान में पड़ा सारा समान और दुकान के बाहर खड़ी कार व एक्टिवा स्कूटर आग की भेंट चढ़ गए।

सूचना पाते ही डीएसपी अकाशदीप सिंह औलख और एसएचओ गुरभजन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जिन्होंने तुरंत सूचना देकर टोहाना और जाखल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मूनक में जल्द होगा फायर स्टेशन स्थापित: वित्त मंत्री
संगरूर। मूनक में टायरों की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूनक में फायर स्टेशन नहीं होने की वजह से यहां आग लगने की घटना के दौरान संगरूर अथवा हरियाणा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं। रास्ता लंबा होने की वजह से गाड़ियां अकसर देरी से पहुंचती हैं जिससे लोगों का नुकसान अधिक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed