फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers were shocked by the death of Swindle

ठगी से सदमे में आए किसान की मौत

Mon, 25 Jan 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 25 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
 Farmers were shocked by the death of Swindle
गांव रामनगर में कंबाइन खरीद में ठगी होने से सदमे में आए किसान की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देख समाना के डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गांव वालों ने धरना उठा लिया।

गांव रामनगर उर्फ बख्शीवाला के सरपंच सुरिंदर कुमार ने बताया कि गांव के किसान जोरा सिंह ने कुछ समय पहले लोन लेकर कंबाइन खरीदा था। जिससे उन्होंने यह कंबाइन खरीदा था उसने कागज नहीं दिए और बाद में मोटरसाइकिल की जाली कॉपी तैयार करके दे दी।
विज्ञापन


जोरा सिंह ने पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इससे सदमे में आए जोरा सिंह ने दम तोड़ दिया। भड़के गांव के लोगों और किसान के परिवार वालों ने बख्शीवाला मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे तक लोग कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठे रहे। मामले को गंभीर होता देख डीएसपी समाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई जल्द न हुई तो धरना दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed