फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Family, found, dead, son's, head budy, Police, Patiala

घर वालों को मिली बेटे की सर कटी लाश

Wed, 20 Aug 2014 10:50 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Wed, 20 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Family, found, dead,  son's, head budy, Police, Patiala
गुग्गा मैडी में माथा टेकने गए युवक के परिजनों को उसकी सिर कटी लाश मिली है। परिजनों ने थाना सनौर में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उस युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है जिसके साथ लड़का कार में बैठकर गया था।
विज्ञापन


गांव शील निवासी कक्खा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई जसविंदर सिंह गुग्गा मैडी पर माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान वहां पर उसकी मुलाकात बूटा सिंह के साथ हो गई। उक्त आरोपी ने उसे गुग्गा मैडी तक छोड़ने की बात की लेकिन देर शाम तक वो इंतजार करते रहे उनका बेटा घर नहीं पहुंचा। इस संबंध में जब घर वालों ने बूटा सिंह से बात की तो उसने जवाब दिया कि वह काम पर चला गया था।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह जब परिवार ने उसकी तलाश की तो रायपुर मंडला से बुढणपुर जाती सड़क पर एक खतान में उसकी सर कटी लाश बरामद हुई। परिवार का आरोप है कि बूटा सिंह ने ही उसकी हत्या की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी अमीर परिवार से है और वे गरीब परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी आते जाते उन लोगों पर छींटाकशी किया करता था। शिकायत के बाद बूटा सिंह फरार हो गया। लिहाजा पुलिस ने बयानों के आधार पर बूटा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अभी फरार है इसलिए हत्या के मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। हत्या के कारणों के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed