फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Even before the formation of AAP government, Patiala Police took action against drugs

आप सरकार बनने से पहले ही पटियाला पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई- सात घंटे तक रोडी कुट मोहल्ले में 45 घरों की ली तलाशी, एक किलो

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Even before the formation of AAP government, Patiala Police took action against drugs
पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने से पहले ही पटियाला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने नशे के कारोबार के लिए बदनाम रोडी कुट मोहल्ला में दबिश दी। करीब सात घंटे चले तलाशी अभियान में 45 घरों की तलाशी लेकर एक किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे थाना कोतवाली, दो नंबर डिवीजन पुलिस चौकी और सीआईए स्टाफ से करीब 60 मुलाजिमों ने रोडी कुट मोहल्ले में दबिश दी। इस दौरान घरों में रखे सामान को खंगाला गया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में करीब 45 घर हैं, जिनमें काफी ऐसे लोग हैं, जिनपर पहले से ही नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। दबिश में मोहल्ला निवासी बंटी को एक किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि आरोपी घर के बाहर गांजे को एक लिफाफे में डालकर बेचने के लिए बैठा था।
विज्ञापन

लोगों को दबिश का पहले ही पता चल गया था : मेहता
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान तेजिंदर मेहता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनी, तो प्रदेश को नशा मुक्त किया जाएगा। इसी वादे के मुताबिक पटियाला पुलिस ने यह अभियान चलाया है। पुलिस की इस दबिश के बारे में लोगों को पहले ही पता चल गया था। इसी वजह से ज्यादा नशा नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्....
पुलिस की ओर से लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। पहले भी इस तरह से दबिशें दी जाती रही हैं। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। - विक्रमजीत सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed