फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Encompass, DC office, land acquisition conflicts committee, Sangrur

जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी का डीसी दफ्तर पर धरना

Mon, 02 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 02 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Encompass, DC office, land acquisition conflicts committee, Sangrur
संगरूर में डीसी दफ्तर के सामने धरना देते जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि गांव में पंचायती जमीन में दलितों का हिस्सा देने में पक्षपात किया जा रहा है। उनके हिस्से की जमीन की बोली कम रेट पर देने की मांग की जा रही है जिसके लिए पिछले समय से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरी क्रांति का लाभ कंपनियों तथा गांव के अमीर लोगों को हुआ है। छोटी किसानी और दलित इसमें पीछे रहे हैं। इससे छोटी किसानी के हाथ से जमीन जा रही है। छोटे किसानों और बिना जमीन वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। किसान आज ऐसी स्थिति में फंसकर खुदकुशी की राह पर हैं। इस मौके पर सुरजन सिंह झनेडी, पाल सिंह, पिरथी सिंह, परमजीत कौर, अमर सिंह, दर्शन कुनरा, मनजीत सिंह, जीवन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed