{"_id":"576a5f754f1c1b456fb47d57","slug":"employee-black-robes-government-inflation-performance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले चोगे पहनकर मुलाजिमों का मोदी सरकार खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले चोगे पहनकर मुलाजिमों का मोदी सरकार खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में कामकाज का बायकाट करके मोदी सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन करते मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के चौथा दर्जा मुलाजिमों ने ड्यूटियों का बायकाट करके राज्यभर में जिला हेड क्वार्टरों पर काले चोगे डालकर काले झंडों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुलाजिमों ने मोदी से सवाल किया कि केंद्रीय वेतन आयोग ने चौथा दर्जा कर्मचारियों को तनख्वाह स्केल के ढांचे से क्यों बाहर निकाल दिया है। यह भविष्य में चौथा दर्जा कर्मचारियों का ओहदा समाप्त करने की सिफारिशें क्यों की हैं और केंद्रीय सरकार इन सिफारिशों को रिव्यू करने के लिए क्यों तैयार नहीं है।
यहां मिनी सचिवालय स्थित दफ्तरों में कामों का बायकाट करके चौथा दर्जा मुलाजिमों ने मोदी तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का किसानों और मजदूरों की खुदकुशियों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपनी पंजाब फेरी दौरान लोक हित में एक शब्द भी नहीं कहा और न ही महंगाई पर लगाम कसने के लिए कोई बयान दिया।