फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ED takes Punjabi filmmaker Grewal into custody

Patiala News: पंजाबी फिल्म निर्माता ग्रेवाल को ईडी ने हिरासत में लिया

Sun, 18 Oct 2026 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
ED takes Punjabi filmmaker Grewal into custody
दिल्ली एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर के आधार पर ईडी की कार्रवाई, सीएम मान के साढ़ू हैं ग्रेवाल
विज्ञापन

पूछताछ के लिए दो बार किया गया था तलब, पेश होने के लिए मांगा था समय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में दुष्कर्म के एक मामले से जुड़े पांच करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और जबरन वसूली के मामले में पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। ग्रेवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साढ़ू हैं।
ग्रेवाल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। उन्हें पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय ले जाया गया। दरअसल, ईडी ने ग्रेवाल को पूछताछ के लिए पहले सात अक्तूबर को तलब किया था। उनके अनुरोध पर उन्हें नौ अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया लेकिन वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ग्रेवाल से पंजाब में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले की जांच प्रभावित करने के बदले पांच करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोपों के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि, ग्रेवाल ने आरोपों को खारिज किया है। आम आदमी पार्टी ने भी ग्रेवाल के मुख्यमंत्री या उनके परिवार से संबंध होने के दावों को नकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेवाल पंजाबी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। उनका संबंध ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से बताया जाता है। वह मौजां ही मौजां (2023) और स्नोमैन (2022) जैसी पंजाबी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed