फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   diarrhea patients found Rajpura treatment started

राजपुरा में डायरिया के 120 मरीज मिले, उपचार शुरू

Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
diarrhea patients found Rajpura treatment started
राजपुरा। फोकल प्वाइंट की तीन रिहायशी कॉलोनियों में बीते सोमवार से दूषित पानी पीने से करीब 120 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। मामले की खबर मिलने पर सेहत विभाग ने गुरुद्वारा जोत स्वरूप में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। बुधवार को कुछ मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों का सही तरीके से उपचार किया जाएगा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कई मरीज निजी अस्पतालों में भी उपचार करवा रहे हैं। जानकारी मिलने पर सेहत विभाग ने यहां पर कैं प लगाकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया। वहीं आशा वर्करों की टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। वाटर व सीवरेज बोर्ड के एसडीओ करनवीर सिंह ने बताया कि पानी की सप्लाई बंद होने की वजह से कुछ लोगों ने अपने स्तर पानी की पाईपों को जोड़ दिया था। इसकी वजह से सीवरेज का पानी पेय जल में मिल गया था। इसे अब ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed