फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Democratic teachers front in favor of unemployed teachers climbing the tower

टावर पर चढ़े बेरोजगार अध्यापकों के हक में उतरा डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

Sun, 09 May 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Democratic teachers front in favor of unemployed teachers climbing the tower
मोबाइल टावर पर पिछले 50 दिनों से चढ़े बेरोजगार अध्यापकों के हक में रविवार को डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने बीएसएनएल दफ्तर के बाहर में धरना दिया। उन्होंने सरकार से ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला प्रधान अतिंदर घग्गा, महासचिव अमनदीप देवीगढ़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर पटियाला से होने के बावजूद पिछले 50 दिनों से टावर पर चढ़े दो ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों की सुध नहीं ली है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। धरने के दौरान उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपील की कि बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों की बातचीत सीएम, शिक्षा मंत्री या अन्य किसी संबंधित अधिकारी से कराई जाए और उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग से खाली पड़े प्राइमरी और अपर प्राइमरी अध्यापकों के पदों को पूरे तनख्वाह स्केलों पर भरने के लिए विज्ञापन जारी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed