फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Delhi march 21 January postponed Farmer leader Sarwan Pandher announced

21 जनवरी का दिल्ली कूच टला: किसान नेता सरवण पंधेर ने किया एलान, केंद्र से 14 फरवरी को होनी है बैठक

Mon, 20 Jan 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

केंद्र की तरफ से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों पर बातचीत का न्यौता मिलने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन के 55वें दिन रविवार को डाॅक्टरी सहायता ली। हालांकि उन्होंने अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi march 21 January postponed Farmer leader Sarwan Pandher announced
किसानों का दिल्ली कूच टला - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

किसानों ने 21 जनवरी को प्रस्तावित दिल्ली कूच टाल दिया है। शंभू बाॅर्डर से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने इसका एलान किया। केंद्र ने किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए 14 फरवरी को बैठक रखी है। किसानों ने पहले एलान किया था कि 101 किसानों का जत्था 21 जनवरी को पैदल दिल्ली कूच करेगा।

विज्ञापन


वहीं केंद्र की तरफ से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों पर बातचीत का न्यौता मिलने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन के 55वें दिन रविवार को डाॅक्टरी सहायता ली। हालांकि उन्होंने अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है। कहा है कि जब तक एमएसपी का गारंटी कानून नहीं बनेगा, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। वहीं उनके समर्थन में अनशन पर बैठे 122 किसानों को रविवार को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया।
विज्ञापन


किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि उन्होंने डल्लेवाल को मेडिकल सहायता लेने के लिए काफी मनाया। उन्हें कहा कि 14 फरवरी की बैठक में किसानों का पक्ष मजबूती से रखने के लिए उनका ठीक होना जरूरी है। तब जाकर वे मेडिकल सहायता लेने के लिए राजी हुए। इसके बाद देर रात करीब एक बजे आठ विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ डॉक्टरों का पैनल मोर्चे पर पहुंचा और डल्लेवाल को मेडिकल सहायता देना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने 122 किसानों को जूस पिलाया

रविवार को पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू व एसएसपी डा. नानक सिंह किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात करने बॉर्डर पर पहुंचे। डल्लेवाल का हालचाल जानने के बाद अधिकारियों ने किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडा समेत 122 किसानों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया। यह सभी किसान अपने नेता डल्लेवाल के समर्थन में अनशन पर बैठे थे।

किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करवाए जाएंगे

किसान नेताओं ने बताया कि 23 फरवरी 2024 को किसान आंदोलन-2 के समर्थन में हिसार के खेड़ी चौपटा पर इकट्ठे हुए बड़ी गिनती किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से कार्रवाई की गई थी। जिसमें कईं किसान घायल हुए थे और कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे। उस समय स्थानीय स्तर पर हुए समझौते के तहत प्रशासन ने मुकदमा रद्द करने का वायदा किया था लेकिन 3-4 दिन पहले किसानों को दोबारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन संबं मुकदमों को रद्द करवाना दोनों मोर्चों की ज़िम्मेदारी है और केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि पहले से घोषित आगामी कार्यक्रमों के विषय में जल्द ही दोनों मोर्चों की मीटिंग कर के निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed