फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DAV School, Tagore birthday, baby, Bengali dance, Patiala

बच्चों ने बंगाली नृत्य पेश करके सभी का मन मोह लिया

Fri, 06 May 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 06 May 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
DAV School, Tagore birthday, baby, Bengali dance, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बंगाली नृत्य पेश करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुदेव रविंदर नाथ टैगोर का 155वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले गुरुदेव को फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके बाद क्लास आठवीं के स्टूडेंट्स ने मशहूर गीत बदिर मानुष पर बंगाली नृत्य पेश किया। इसे आशा ने कोरियोग्राफ किया था। रविंदर नाथ टैगोर के बारे में प्रकाश डालते हुए उनकी रचनाओं और पूरे जीवनकाल के बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


इस दिन को खास बनाने के उद्देश्य से स्कूल प्रांगण में नेशनल थियेटर आर्ट्स सोसाइटी ने कल्चरल बोनांजा पेश किया। इसे कई डांस नंबरों और मधुर गीतों के जरिये बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर प्रवासियों की समस्याओं, नशों के बढ़ते चलन, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी बुराइयों को प्रदर्शित करते स्किट और नाटक पेश पेश किए गए, जिन्हें सभी ने काफी सराहा। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का भारतीय साहित्य में योगदान उल्लेखनीय है। उनका भारतीय स्वतंत्रता लहर में भी योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed