फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DAV Public School, Mother's Day, choreography, Patiala

तू कितनी अच्छी है ओ मां पर समां बांधा

Sat, 07 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School, Mother's Day, choreography, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में नृत्य करती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर क्लास तीसरी व चौथी के बच्चों की मदर्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहली क्लास के स्टूडेंट्स ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है, भोली-भाली है ओ मां पर खूबसूरत कोरियोग्राफी पेश की, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। इसके बाद रणजीत कौर व  उनकी टीम ने मां हुंदी है मां गीत पेश किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सभी मदर्स की ओर से फ्लोर पर राकिंग वाक रही। मदर्स को विभिन्न टाइटल देकर नवाजा गया। इस मौके पर साक्षी जोशी को मदर आफ द डे का टाइटल मिला, जबकि दीपिका को फर्स्ट रनरअप और लाभ कौर को सेकेंड रनरअप के टाइटल से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने इस खास दिन के लिए सभी मदर्स को बधाई दी। उन्होंने समाज में मदर्स की भूमिका और प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को अपने अभिभावकों को पूरा मान-सत्कार देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed