{"_id":"57599ba94f1c1b6e409c5c3f","slug":"cycle-unit-murugappa-group-parminder-singh-dhindsa-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में साइकिल कारखाने का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में साइकिल कारखाने का उद्घाटन
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सधारसी में वीरवार को साइकिल कारखाने के उद्घाटन के मौके पर मौजूद वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की साइकिल इंडस्ट्री के बड़े औद्योगिक ग्रुप मुरुगपा की ओर से राजपुरा के नजदीक घन्नौर सड़क पर पड़ते गांव सधारसी में देश के सबसे बड़े टीआई साइकिल कारखाने ने काम करना शुरू कर दिया।
यह कारखाना करीब 105 करोड़ की लागत से 25 एकड़ रकबे में स्थापित किया गया है, जो सालाना 30 लाख साइकिल तैयार करेगा। जर्मन की टेक्नोलॉजी के साथ बने इस अति आधुनिक कारखाने का उद्घाटन वीरवार को वित्त एवं योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने किया।
इस मौके पर ढींढसा ने कहा कि इस कारखाने की स्थापना से पंजाब साइकिल उद्योग के क्षेत्र में देश की राजधानी के तौर पर उभरा है। उन्होंने इस मौके पर देश व विदेश से पहुंचे बड़े उद्योगपतियों को अपील की कि वह पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। इसके लिए उन्हें पंजाब सरकार की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
ढींढसा ने बताया कि कारखाने की स्थापना से 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के मौके प्रदान होंगे और करीब 15 सहायक व्यवसाय भी अस्तित्व में आएंगे, जो पंजाब के लिए गौरव की बात है। ढींढसा ने कारखाने का दौरा भी किया और इस कारखाने की ओर से बनाए साइकिलों के पहले ट्रक को रवाना किया। मुरुगपा ग्रुप के चेयरमैन ए वैलेआन ने 11 महीने के रिकार्ड समय में कारखाना बनाने के लिए सरकार की ओर से दिए सहयोग के लिए धन्यवाद किया।