फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Thief, stealing three stores in one night, stealing cash by breaking locks, Sangrur

एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई

Tue, 14 Feb 2017 02:58 PM IST
संगरूर
संगरूर Updated Tue, 14 Feb 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Thief, stealing three stores in one night, stealing cash by breaking locks, Sangrur
चोरी - फोटो : डेमो ‌फोटो
अमरगढ़ में एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये की नगदी उड़ा ले गए। एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से जहां पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान लग गया है, वहीं लोगों व दुकानदारों में भी सहम पाया जा रहा है और वह खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हेमराज करियाना मर्चेंट्स, रघवीर चंद जरनल स्टोर, जैन बर्तन भंडार के चोरों ने ताले तोड़े और हजारों रुपये की चोरी करके ले गए। प्यारा लाल हेमराज किरयाना मर्चेंट्स के मालिक हरकेश कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखे काउंटर से करीब 35-40 हजार रुपये के सिक्के चोरी करके ले गए हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह जनरल स्टोर के मालिक रघवीर चंद ने बताया कि उकी दुकान से चोर दस हजार रुपये उड़ा लए गए हैं। जैन बर्तन भंडार के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से चोर करीब  40 हजार नकदी चोरी करके ले गए हैं। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उक्त तीनों दुकानें पुलिस स्टेशन से महज तीन सौ गज की दूरी पर हैं और पुलिस थाने के इतने नजदीक से चोरी हो जाना पुलिस की कारगुजारी को शक की घेरे में खड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ, शहर में हो रही चोरियों से लोगों व दुकानदारों में भारी सहम पाया जा रहा है और उन्होंने मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि दुकानदार व लोग आराम की नींद सो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed