{"_id":"fa7a8afce1a519ace8d4287327b6189f","slug":"the-doctor-s-wife-tried-to-force-suicide-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पत्नी पर आत्महत्या की कोशिश के लिए मजबूर करने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर पत्नी पर आत्महत्या की कोशिश के लिए मजबूर करने का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
करीब एक साल पुराने केस में पुलिस ने जांच के बाद डाक्टर पत्नी पर अपने पति को आत्महत्या की कोशिश के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। डाक्टर पत्नी की धमकी से डर कर पति ने दिसंबर 2014 में कोई जहरीली दवा पी ली थी। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ित सतविंदर सिंह निवासी गांव दित्तूपुर ने भादसों थाना पुलिस के पास बयान दिया था कि उसकी पत्नी राजिंदर कौर के मायके सुखदेव भगत सिंह कालोनी जिला फिरोजपुर के रहने वाले हैं। राजिंदर कौर बीएएमएस डाक्टर है, जो गांव दित्तूपुर में ही क्लीनिक चलाती थी।
जिस कोठी में वे लोग रहते थे, पत्नी दबाव डाल रही थी कि वह उसके नाम कराई जाए। मना करने पर वह अपने पति व सास-ससुर को मानसिक तौर पर परेशानी करने लगी। 25 दिसंबर 2014 को शिकायतकर्ता की पत्नी ने धमकी दी कि वह गांव चहल जा रही है।
विज्ञापन
उसके मायके वाले आ रहे हैं और वह ही अब उसके मां-बाप को देखेंगे। सतविंदर सिंह ने अपने माता-पिता की बेइज्जती के डर से पत्नी के क्लीनिक में रखी कोई जहरीली दवा पी ली थी। उनकी बेटी ने जब अपने पिता को खराब हालत में देखा, तो तुरंत शोर मचाया। सतविंदर सिंह को तुरंत राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां वह इलाज के बाद ठीक हो गया था।