{"_id":"573dea754f1c1baa0aac70c9","slug":"shopkeeper-suicide-case-on-four-crime-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल को सोना बता मांगे 75 लाख, दुकानदार ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीतल को सोना बता मांगे 75 लाख, दुकानदार ने किया सुसाइड
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 19 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर पहले बेचे पीतल को सोना बताकर मां-बेटे ने 75 लाख की मांग की। पुलिस से दबाव डलवाया, जिससे तंग आकर बर्तनों की दुकान करने वाले बुजुर्ग ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते आरोपी मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक शिव कुमार मल्होत्रा (58) के बेटे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कोतवाली थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि करीब साल भर पहले उसके पिता की दुकान पर कौशल निवासी प्रोफेसर कालोनी पटियाला और नरिंदर सिंह निवासी अर्बन एस्टेट पटियाला एक पीतल का पीस लेकर आए थे। जिसे उसके पिता ने 600 रुपये में खरीदा था। बाद में पिता ने उसे आगे बेच दिया था।
थोड़े दिन पहले सुमन सैनी निवासी मोहाली और उसका बेटा रमनीक सिंह उनकी दुकान पर आए। सुमन ने कहा कि उसके भांजे ने उनके घर से सोने के काफी गहने और एक सोने का बड़ा सा पीस चोरी किया था। गहने तो उन्होंने एक ज्वेलर को बेच दिए, जबकि सोने का पीस उनके बर्तनों की दुकान पर बेच गए थे। शिव कुमार ने कहा कि वह पीस तो पीतल का था। इस पर महिला नाराज होकर चली गई और बाद में मामला खरड़ पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से शिव कुमार पर लगातार उक्त महिला व उसके बेटे को या तो सोने का पीस या फिर 75 लाख रुपये वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे तंग आकर शिव कुमार ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मां व बेटे और कौशल व नरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।