{"_id":"586f67fe4f1c1ba37815b666","slug":"robber-gang-entered-the-house-of-the-businessman-the-gang-members-shot-dead-in-firing-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा गिरोह के सदस्य की गोली लगने से मौत, बाकी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा गिरोह के सदस्य की गोली लगने से मौत, बाकी फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो फोटो
थाना सदर के अधीन प्रोफेसर कालोनी में चोरी के इरादे से एक बिजनेसमैन के घर में घुसे लुटेरा गिरोह के एक सदस्य की बचाव में चलाई गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गिरोह के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार होने वाले लुटेरे की दाईं जांघ में गोली लगी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात हथियारबंद लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब तक मरने वाले लुटेरों की पहचान नहीं की जा सकी है।
संबंधित थाना सदर के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखराज सिंह ने कहा कि ये वारदात बुधवार देर रात करीब ढाई बजे की है। छह हथियारबंद लुटेरे प्रोफेसर कालोनी में सेल परचेज का बिजनेस करने वाले गुरजंट सिंह के घर में घुसे। उस समय गुरजंट सिंह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ कमरे में सो रहा था।
गुरजंट सिंह ने कमरे के बाहर कुछ आवाज सुनी। उसे लगा कि कुछ लोग उसके घर में चोरी के इरादे से घुसे हैं। उसने धीरे से अपने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी राजेश कुमार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर गुरजंट सिंह के घर आ गया। लुटेरों ने देखा कि वह घिर गए हैं तो उन्होंने देसी कट्टे से पड़ोसी की तरफ गोली चलाई पर उसका बचाव हो गया। बचाव में पड़ोसी ने पहले हवाई फायर किया और फिर लुटेरों की ओर से गोली चलाई गई। गोली गिरोह के एक सदस्य की दाईं जांघ में लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जांघ में गोली लगने से लुटेरे की मौत नहीं हुई बल्कि पकड़े जाने के डर से उसकी मौत हुई है। इस वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिंगर प्रिंट की टीमों ने मौके से फिंगर प्रिंट हासिल किए। मरने वाले लुटेरे की लाश को राजिंदरा अस्पताल की मार्चरी में रखा गया। पुलिस के अनुसार मरने वाला लुटेरा प्रवासी है और इसका संबंध कौहरिया गिरोह के साथ हो सकता है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम बनाकर फरार लुटेरों की तलाश में लुधियाना, कपूरथला और अन्य स्थानों के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भेज दी गई हैं। जिससे लुटेरों की जल्द पहचान की जा सके। पुलिस ने पडोसी राजेश कुमार के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।