फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Robber, arrested, farmer, pistol, Patiala

कनपटी पर पिस्तौल से भी नहीं डरा किसान, लुटेरे को दबोचा

Tue, 26 Apr 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 26 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Robber, arrested, farmer, pistol, Patiala
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव कलर माजरी के एक किसान को लूटने के इरादे से अज्ञात व्यक्ति ने पहले उसकी आंखों में मिर्च डालने की नाकाम कोशिश की। फिर किसान की कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसका मोटरसाइकिल व जेब में सारी नगदी लूटने की कोशिश की। हालांकि किसान ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव कलर माजरी के किसान करनैल सिंह (60) ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर गांव के पास से जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्च डालने की कोशिश की। उसने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत अपनी आंखों पर बाजू को रख लिए। फिर अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल कर किसान की कनपटी पर लगा दी और उसका मोटरसाइकिल व जेब में रखे 2-3 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। किसान ने अपने सिर पर बंधा परना उतारकर इसकी मदद से अज्ञात व्यक्ति को दबोच लिया और बांध दिया। इसी बीच शोर सुनकर गांव वाले वहां इकट्ठा हुए और सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े आरोपी की पहचान श्मशेर सिंह निवासी शाहपुर थाना भादसों के तौर पर हुई। पुलिस ने श्मशेर सिंह से पूछताछ के आधार पर उसके एक और साथी गुरमुख सिंह को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed