फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajindera hospital to get worse again brought Rajoana

तबीयत खराब होने पर राजोआना राजिंदरा अस्पताल लाया गया

Fri, 03 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 03 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के मर्डर केस में फांसी का सजायाफ्ता आतंकी बलवंत सिंह राजोआना की पटियाला जेल में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसकी पीठ में तेज दर्द होने पर उसे  शुक्रवार सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राजिंदरा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जरूरी चेकअप करके कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डाक्टर ने 15 दिन बाद राजोआना को फिर से चेकअप के लिए राजिंदरा बुलाया है।

राजिंदरा में बलवंत सिंह राजोआना की चेकअप करने वाले डाक्टर अमनदीप सिंह बख्शी ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी के पांचवें मनके का पहले भी आपरेशन हुआ है। इस आपरेशन को काफी देर हो गई है।
विज्ञापन


काफी समय बाद अब फिर से रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के कारण पीठ दर्द रहने लगा है। वीरवार रात को राजोआना को अचानक तेज दर्द होने लग गया।

इस शिकायत के कारण ही उसको सुबह करीब 9 बजे चेकअप के लिए राजिंदरा अस्पताल लाया गया। डा. बख्शी ने बताया कि सारा चेकअप करने के बाद राजोआना को 15 दिनों की दवाएं लिख दी हैं और इसके बाद उसे दोबारा से चेकअप के लिए राजिंदरा बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. बख्शी ने बताया कि दवाएं वहीं लिखी हैं, जो जेल में मुहैया कराई जा सकें। करीब एक घंटे के बाद राजोआना को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वापस सेंट्रल जेल पटियाला वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed