फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab: Interstate gang used to sell girls for up to Rs 7 lakh

Punjab: बच्चियों को सात लाख रुपये तक में बेचता था अंतरराज्यीय गिरोह, पटियाला पुलिस कर रही जांच

Wed, 07 Dec 2022 04:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह रिंपी गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला(पंजाब)
रिंपी गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 04:18 PM IST
सार

पंजाब व हरियाणा में नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश पटियाला पुलिस किया था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात आरोपियों को काबू किया। मामले में पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
Punjab: Interstate gang used to sell girls for up to Rs 7 lakh
अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरूण शर्मा और पीछे खड़े गिरोह के गुर्गे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

डीलरों की ओर से इस अंतरराज्यीय गिरोह से आगे बेचने के लिए बच्चियों की मांग की जाती थी। इसके चलते यह गिरोह गरीब लोगों से उनकी दूधमुही बेटियां को खरीद लाता था। आगे यह लड़कियां डीलरों की ओर से सात लाख रुपये तक में बेच दी जाती थीं।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस गिरोह की ओर से इससे पहले सात नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त की जा चुकी है। इन बच्चों को गिरोह के सदस्यों की ओर से कहां से खरीदा गया और आगे कहां व किन लोगों को बेचा गया, इस बारे में पता लगाया जाएगा। जिसके बाद इन सभी को भी मामले में नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो नवजात, तीन कार व 4 लाख की नकदी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरोह के साथ जुड़े एक डीलर को फिलहाल पकड़ा है। डीलरों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस का मानना है कि बड़ी होने पर लड़कियां असली माता-पिता नहीं होने पर विद्रोह नहीं करती हैं। संभवत: इसीलिए बच्चियों की मांग अधिक थी।

जानकारी के मुताबिक गिरोह की ओर से लड़की को डेढ़ से दो लाख में खरीद कर आगे छह से सात लाख रुपये तक में बेचा जाता था, जबकि वहीं लड़कों को एक लाख रुपये तक में खरीद कर तीन से चार लाख रुपये तक में बेचा जाता था।


पटियाला, बठिंडा में बच्चा चोरी की घटनाओं की भी होगी जांच
सीआईए स्टाफ समाना के इंचार्ज ने बताया कि पटियाला में कुछ साल पहले पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल और अब बठिंडा के अस्पताल से नवजात बच्चों की चोरी की घटनाओं में कहीं इस गिरोह की संलिप्तता तो नहीं, इस पहलू से भी जांच की जाएगी।

अब तक की जांच में सामने आया है कि डीलरों द्वारा गिरोह से खरीदे बच्चों को आगे जरूरतमंदों को बेचा जाता था। लेकिन इस पहलू से भी जांच की जाएगी कि क्या लड़कियों को आगे बड़ी होने पर वेश्यावृति में डालने के लिए तो नहीं खरीदा जा रहा था। -विजय कुमार, इंचार्ज, सीआईए स्टाफ समाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed