फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interstate gang involved in child trafficking busted by police in Patiala

Punjab: बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो नवजात, तीन कार व 4 लाख की नकदी बरामद

Tue, 06 Dec 2022 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

आरोपी सुखविंदर सिंह की तलाशी पर चार लाख की नकदी व हुंडई सोनाटा कार, हरप्रीत सिंह के पास से एंबुलेंस नंबर वाली इनोवा कार, बलजिंदर सिंह के पास एक आई 20 कार और दो नवजात बच्चों को बरामद किया गया

विज्ञापन
Interstate gang involved in child trafficking busted by police in Patiala
अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरूण शर्मा और पीछे खड़े गिरोह के गुर्गे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब व हरियाणा में नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश पटियाला पुलिस किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से मौके पर तलाशी के दौरान दो नवजात बच्चे, एक एंबुलेंस नंबर वाली इनोवा कार समेत तीन कार और चार लाख की नकदी बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों का रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी। मामले में कुछ और गिरफ्तारी होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी बलजिंदर सिंह निवासी गांव आलोवाल जिला पटियाला, अमनदीप कौर निवासी आनंद नगर पटियाला, ललित कुमार निवासी सुनाम जिला संगरूर, भुपिंदर कौर निवासी त्रिपड़ी पटियाला, सजीता मूलरूप से बिहार के मधेपुर की रहने वाली है लेकिन वह इस समय सुनाम में रहती है। पुलिस ने हरप्रीत सिंह निवासी संगेडा फेरोपती जिला बरनाला और सुखविंदर सिंह को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने मंगलवार को बताया कि सीआई स्टाफ समाना के प्रभारी विजय कुमार संदिग्धों की तलाशी में पुलिस टीम के साथ गांव बंमना के बस स्टैंड पर मौजूद थे। गुप्त सूचना मिली कि नवजात की अवैध खरीद फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह लोग एंबुलेंस नंबर वाली इनोवा कार में दो नवजात बच्चों को साथ लेकर बेचने आ रहे हैं। इन बच्चों को खरीदने के लिए पैसे लेकर कार में सुखविंदर सिंह (चंडीगढ़) आ रहा है। गिरोह के सदस्य इन बच्चों को विभिन्न जगहों से खरीद कर ला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को नमादा गुग्गा माडी ग्राउंड से काबू कर लिया गया। आरोपी सुखविंदर सिंह की तलाशी पर चार लाख की नकदी व हुंडई सोनाटा कार, हरप्रीत सिंह के पास से एंबुलेंस नंबर वाली इनोवा कार, बलजिंदर सिंह के पास एक आई 20 कार और दो नवजात बच्चों को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुखविंदर सिंह एक डीलर है, जो गिरोह से कम दामों में बच्चे खरीदकर आगे मुनाफे में बेचने वाला था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना सदर समाना में केस दर्जकर लिया गया है।  


गरीब लोगों को कुछ पैसों का लालच दे ले लेते थे बच्चे
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कुछ पैसों का लालच देकर गैर-कानूनी ढंग से बच्चे खरीद लेता था और आगे लाखों के मुनाफे में बेचता था। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि बच्चे किनसे खरीदे और आगे कहां व किसे बेचे जाने थे, इस बारे में पता लगाया जा सके। गिरोह के और सदस्यों के बारे में पूछताछ करके उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed