फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Office, robbers, pistol, two lakh rupees, looted, Rajpura, Patiala

तीन लुटेरों पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये लूटे

Mon, 06 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा Updated Mon, 06 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Office, robbers, pistol, two lakh rupees, looted, Rajpura, Patiala
राजपुरा में पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए एसपी राजपुरा आरएस सोहल व कंपनी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
राजपुरा के नजदीक सतनाम नगर में सोमवार दोपहर लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह चोहान, एसपीडी दविंदर सिंह अत्री, एसपी राजपुरा आरएस सोहल, सीआईए स्टाफ पटियाला इंचार्ज विक्रमजीत सिंह बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


सतनाम नगर के एक घर में साटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के तहत फाइनेंस का कार्य किया जाता है। उक्त कंपनी के सहायक मैनेजर सतेश्वर सिंह ने बताया कि वह अपने स्टाफ पीयूष जायसवाल, नवतेज जायसवाल, उपिंदर कुमार सहित दफ्तर में मौजूद थे। दोपहर करीब एक बजे तीन लोग दफ्तर में आए और पानी मांगा। पानी पीने के बाद वह लोन के संबंध में बातचीत करने लगे। 
विज्ञापन


जब बात चल रही थी तो उनमें से एक व्यक्ति अंदर बाहर आ जा रहा था। जैसे ही वह अंदर आया और उसने दरवाजे को कुंडी लगा दी। उसने उनके सिरपर पिस्तौल तानकर पैसे मांगे। जब उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास कोई भी फाइनेंस का पैसा नहीं आया तो वह धमकाने लगा। इसी दौरान स्टाफ के एक कर्मचारी ने कह दिया कि पैसे आ गए हैं तो वह दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। ऑफिस के सारे लोग बाथरूम में छिप गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि लुटेरों में से दो ने दस्तार बांधी हुई थी। एसपी राजपुरा राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि लुटेरे दो लाख रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। राजपुरा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed