{"_id":"58400c404f1c1b0d1ede771a","slug":"nabha-jail-break-harminder-singh-mintoo-crime-news-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंटू को भगाने के लिए रची गई थी हमले की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिंटू को भगाने के लिए रची गई थी हमले की साजिश
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 01 Dec 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
jail break
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल पर हमले की साजिश खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को भगाने के लिए रची गई थी।
साजिश में पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई का हाथ था। आईएसआई ने ही सारे हमले को अंजाम देने के लिए फंडिंग की थी। आईएसआई का उद्देश्य था कि मिंटू को जेल से बाहर निकालकर पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक मिंटू के कई सालों से जेल में बंद होने के कारण खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की गतिविधियां काफी कम हो गई थीं। आईएसआई चाहता था कि मिंटू के जरिए पंजाब में आतंकवादी गतिविधियां की जाएं। इस मंशा से आईएसएस ने मिंटू को जेल से भगाने की साजिश रची थी। इसके लिए फंडिंग विदेशी खातों से की गई थी।
पुलिस की ओर से नाभा जेल पर हमले के मामले में कई पुराने आतंकियों के घरों पर छापामारी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने लालडू निवासी आतंकी व इन दिनाें बीमारी से पीड़ित बलजीत सिंह भाउ के घर पर रेड की। भाऊ का कहना है कि उसे परेशान किया गया तो वह हाईकोर्ट जाएगा।