फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   nabha jail break case, gurpreet on police remand, punjab crime, patiala

गुरप्रीत को अदालत ने रिमांड पर भेजा

Thu, 01 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 01 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
nabha jail break case, gurpreet on police remand, punjab crime, patiala
पटियाला पुलिस वीरवार को गुरप्रीत सिंह को नाभा कोर्ट में पेश करने जाती हुई। - फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल हमले के आरोपियों के मददगार मोगा के गुरप्रीत सिंह को पटियाला पुलिस ने वीरवार को नाभा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने गुरप्रीत सिंह को पांच दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मोगा के गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के घर पर ही हमले के सभी आरोपी एक दिन पहले इकट्ठा हो गए थे। यहां आरोपियों ने हमले की साजिश को अंतिम रूप दिया और इसकी रिहर्सल की। गुरप्रीत वह व्यक्ति था, जिसने आरोपियों के लिए हथियारों और पुलिस की वर्दियों का इंतजाम किया।
विज्ञापन

 
इसके आधार पर पटियाला पुलिस की टीमें मोगा के लिए रवाना की गईं, पर वहां गुरप्रीत सिंह नहीं मिला। इसके बाद गुरप्रीत सिंह को पातड़ां पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय वह यूपी भागने की तैयारी में था। उसके पास मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी में पुलिस को 9 एमएम पिस्टल समेत काफी मात्रा में असलहा बरामद किया था। इस कार को हथियारों की नोक पर मोहाली से लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएसपी ने कहा कि नाभा हमले में गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अह्म है। गुरप्रीत ही वह व्यक्ति है, जो हमले के आरोपियों को हथियार और पिछले कुछ समय से सुरक्षित रहने के प्रबंध करके दे रहा था। अब रिमांड के दौरान गुरप्रीत से नाभा जेल हमले के बारे में पूछताछ की जाएगी, ताकि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed