{"_id":"584bd4094f1c1b732a449a56","slug":"nabha-jail-assault-case-the-accused-police-remand-the-court-again-sent-on-remand-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिमांड पर भेजे गए नाभा जेल पर हमले के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस रिमांड पर भेजे गए नाभा जेल पर हमले के आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 10 Dec 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में नाभा जेल पर हमले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल हमले में पकड़े छह आरोपियों का पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 13 दिसंबर तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इसमें गैंगस्टर पलविंदर सिंह पिंदा, गुरप्रीत सेखों, उसके फिरोजपुर जीरा स्थित भट्ठे पर एकाउंटेंट का काम करने वाला बिकर सिंह, हमले में मिलीभगत के आरोपी जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंड भीम सिंह, एक हेड वार्डन जगमीत सिंह और जेल के नजदीक स्थित शगुन स्वीट्स का मालिक तेजिंदर शर्मा हैपी पुत्र तरसेम लाल शर्मा शामिल रहे।
इन आरोपियों को नाभा सिविल जज जूनियर डिविजन किरण ज्योति की अदालत में शुक्रवार को पुलिस द्वारा उनका पिछला पुलिस रिमांड समाप्त होने के कारण पेश किया। सभी छह आरोपियों को अदालत द्वारा 13 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इनके साथ पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा को सिविल अस्पताल नाभा से भगाने वाले आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ लाटू को 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने कोर्ट के सामने कहा कि अभी आरोपियों से नाभा जेल के हमले संबंधी और कई अहम जानकारी जुटानी हैं। इसलिए उन्हें आरोपियों का और रिमांड चाहिए।