{"_id":"579790044f1c1b687d21eb6b","slug":"murder-brother-accused-buried-crime-punjab-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने किया भाई का कत्ल, घर में दबाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने किया भाई का कत्ल, घर में दबाया शव
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव खडियाल में मामूली झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को घर में दबा दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना पिछले महीने की 18 जून की है।
थाना छाजली के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गत 18 जून को गांव खडियाल में कुलदीप सिंह का उसके भाई संदीप सिंह ने कत्ल कर दिया था। अपने दोस्त हरबंस सिंह की मदद से उसकी लाश को घर में ही दबा दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास मृतक की पत्नी सरबजीत कौर ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके पति का कत्ल संदीप सिंह ने मामूली झगड़ा होने पर किया और उसके शव को खुर्दबुर्द कर दिया है।
करीब एक महीने की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले की सच्चाई सामने लाते हुए संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के दबाए शव को निकाल लिया।
शव निकालते समय डीएसपी दिड़बा जसवीर सिंह, थाना धर्मगढ़ के प्रभारी गुरमीत सिंह, नायब तहसीलदार हमीर सिंह, फिंगर प्रिंट टीम, फोरेंसिक टीम, वीडियोग्राफी टीम मौजूद थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।