{"_id":"578763924f1c1b027d13f4ff","slug":"murder-auto-mechanic-crime-crimanal-arrest-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पुजारी ने किया कत्ल, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में पुजारी ने किया कत्ल, काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 14 Jul 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्नौर में ऑटो मैकेनिक के कत्ल केस को पुलिस ने वारदात के 24 घंटों के अंदर सुलझा लेने का दावा करते हुए एक डेरा पुजारी को काबू किया है।
पुलिस के मुताबिक डेरा पुजारी ने रंजिश के चलते ऑटो मैकेनिक की गला काट कर हत्या की थी। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार तेसी भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरमीत सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सन्नौर में थ्री व्हीलरों को रिपेयर करने वाले रविंदर कुमार उर्फ रवि (58) की लाश सन्नौर के ही गुग्गा माडी मंदिर में खून से लथपथ मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पाया कि रविंदर की हत्या तेज धारदार हथियार से गला काट कर की गई है। पुलिस ने इस मामले में उसके बड़े भाई राजकुमार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जाँच शुरू की थी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को 24 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा करते हुए बुधवार को आरोपी सुरमीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सन्नौर को वारदात में इस्तेमाल हथियार तेसी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुरमीत सिंह सन्नौर के गुग्गा माडी मंदिर के साथ बने डेरा बाबा घोरी का पुजारी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात को आरोपी सुरमीत सिंह व मृतक रविंदर कुमार ने साथ बैठ कर शराब पी थी। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौच और मारपीट हुई थी। गुस्से के कारण सुरमीत ने रविंदर कुमार का कत्ल किया है।