{"_id":"571baacf4f1c1b967f8b47c3","slug":"mother-in-law-killed-daughter-in-law-lover-case-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलकर महिला ने सास का कत्ल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से मिलकर महिला ने सास का कत्ल किया
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग मामलों में जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया, वहीं एक महिला ने अपनी सास से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर की अनाज मंडी में रहने वाली 65 वर्षीय रक्षा जैन का घर में पंखे से लटकता शव मिला। पहले यह मामला आत्महत्या का लगा किंतु जब पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मामला हत्या का निकला। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास मृतका के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अर्पिता के एक राहुल नामक युवक से संबंध थे। इन्हीं के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी माता रक्षा का कत्ल कर दिया और इसे खुदकुशी का मामला बनाने की कोशिश की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अर्पिता और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
डीएसपी भुल्लर ने बताया कि दूसरी घटना में एक महिला ने अपनी सास से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में सरबजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन गुरवंत कौर पत्नी अनुप्रीत सिंह एक निजी स्कूल की अध्यापिका थी। उसने बताया कि उसकी बहन की सास रविंदर कौर अकसर उससे झगड़ती रहती थी और वह जादू टोना में विश्वास रखती थी। इससे गुरवंत कौर परेशान रहती थी। गुरवंत कौर ने अपने सुसाइड नोट में भी अपनी सास को मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास रविंदर कौर खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।