{"_id":"689eff6f6fc57b02040249ca","slug":"man-slits-nephew-throat-with-knife-in-patiala-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: घरेलू क्लेश में चाचा बना हैवान, 13 साल के भतीजे का चाकू से रेत दिया गला; गली में सैर कर रही थी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: घरेलू क्लेश में चाचा बना हैवान, 13 साल के भतीजे का चाकू से रेत दिया गला; गली में सैर कर रही थी मां
Fri, 15 Aug 2025 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 03:15 PM IST
सार
वारदात शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है, सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला बच्चे का पिता अमरप्रीत सिंह ड्यूटी पर चला गया था। वहीं, मां गुरप्रीत कौर बाहर गली में सैर कर रही थी। जब वह कुछ देर के बाद घर वापस लौटी, तो देखा कि कमरे में खून से लथपथ अमरिंदर सिंह का शव पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक बच्चा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के आनंद नगर त्रिपड़ी इलाके में शुक्रवार को सगे चाचा ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपने 13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेत दिया। आरोपी ने बच्चे के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी चाकू से कई वार किए गए हैं।
थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह गिल के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: विभाजन के गवाह: लाहाैर से विस्थापित हुए हरजिंदर सिंह... सब कुछ खोया पर हार नहीं मानी; खड़ी की मशहूर डेयरी
विज्ञापन
मृतक की पहचान 13 साल के अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी चाचा हरजीत सिंह उर्फ जानी है, जो अविवाहित है। पुलिस के मुताबिक मृतक अमरिंदर सिंह के तीन चाचा हैं। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि इस हत्याकांड में तीनों चाचा ही शामिल हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान अगर बाकी दो भी आरोपी पाए गए, तो उन्हें भी एफआईआर में नामजद कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, वारदात शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है, सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला बच्चे का पिता अमरप्रीत सिंह ड्यूटी पर चला गया था। वहीं, मां गुरप्रीत कौर बाहर गली में सैर कर रही थी। जब वह कुछ देर के बाद घर वापस लौटी, तो देखा कि कमरे में खून से लथपथ अमरिंदर सिंह का शव पड़ा था और उसके पेट में चाकू था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक चारों भाई एक ही घर में रहते थे और छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा चलता रहता है।