फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   je arrest, bribe, crime, vigilance action, patiala

पावरकॉम का जेई रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
je arrest, bribe, crime, vigilance action, patiala
- फोटो : demo pic
विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी जेई ने किसान के खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में अगली  कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस ब्यूरो डीएसपी सवरनजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रेम पाल सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गांव शादीहरी तहसील सुनाम के पास ढाई किला खेतीबाड़ी योग्य जमीन है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए पावरकॉम में अप्लाई किया था। ट्यूबवेल कनेक्शन की मंजूरी मिलने पर शिकायतकर्ता के खेतों में इसे लगाने के बदले में पावरकॉम के सब डिवीजन पातड़ां में तैनात जेई गुरविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता प्रेम पाल सिंह से 5000 रुपये के रिश्वत की मांग की। सौदा 4500 रुपये में तय हो गया। 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो की डीएसपी सवरनजीत कौर ने अपनी टीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर गवाह भोला सिंह निवासी गांव शादीहरी तहसील सुनाम जिला संगरूर रहे, जबकि सरकारी गवाह दलवीर सिंह जेई दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर डिवीजन नंबर एक सीवरेज बोर्ड पटियाला और विक्रमजीत सिंह एसडीओ दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर डिवीजन नंबर एक सीवरेज बोर्ड पटियाला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed